बिलासपुर। जहराभाठा स्थित एसबीआर कॉलेज मैदान में बिलासपुर युथ क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर प्रीमियर लीग 2026 (BPL) में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
इस भव्य और सफल आयोजन के लिए आयोजक साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया कि युवाओं में इन मूल्यों का विकास ही क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
आयोजकों ने बताया कि खेल के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। रात्रिकालीन प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान किया, जिसे दर्शकों का भी भरपूर समर्थन मिला।
इस सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए बिलासपुर युथ क्लब की पूरी टीम को सहृदय साधुवाद दिया गया।









