पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। कुनार प्रांत में तालिबान (Taliban) लड़ाकों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर पाक सेना (Pakistani army) के 55 सैनिकों को मार गिराया। वहीं 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया। अफगान बलों ने एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट (Pakistani aircraft) को मार गिराया, जो अफगानिस्तान के एयर स्पेस में घुस गया था। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। साथ ही कई पैकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया है। अफगानिस्तान के हमले से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है।
इधर अफगानिस्तान के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने ओपन युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अफगान तालिबान को ‘खुली जंग’ की चुनौती दी। साथ ही उन्होंने इस युद्ध में भारत को घसीटते हुए इंडिया को भी धमकी दी।
वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं। सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।









