Home चर्चा में जगदलपुर में दो नए टेनिस कोर्ट की दरकार, संघ के पदाधिकारी मिले...

जगदलपुर में दो नए टेनिस कोर्ट की दरकार, संघ के पदाधिकारी मिले लेक्टर से

18
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। पुराने टेनिस कोर्ट की मरम्मत एवं दो नए टेनिस कोर्ट की मांग को लेकर जगदलपुर टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात की।

जगदलपुर टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को ज्ञापन सौप कर इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में दो नए कोर्ट एवं पुराने दो कोर्ट की नवनीकरण की मांग की थी। उसी तारतम्य में जगदलपुर कलेक्टर से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संघ द्वारा बस्तर में लगातार किए गए प्रयासों से टेनिस खिलाड़ियों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है, अभी 100 खिलाडी टेनिस खेल रहे हैं एवं सीख भी रहे हैं। शाम को टेनिस अकादमी में 50 बालक एवं बालिकाएं खेल रहे हैं। इनमें से कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अंडर 12, अंडर, 14 अंडर 16 एवं अंडर 18 बस्तर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व निर्मित कोर्ट सिर्फ 2 ही हैं और एक बार में डबल्स में सिर्फ 8 खिलाडी ही खेल सकते हैं। इसलिए दो और नए कोर्ट का निर्माण आवश्यक है। पुराने दोनों कोर्ट का नविनीकरण भी कराया जाना है। एस्फाल्ट सिंथेटिक कोर्ट का मटेरियल सख्त हो गया है जो आईटीएफ के मानकों के अनुसार नहीं है। जिसके कारण खिलाड़ियों को चोट का भय हमेशा बना रहता है। आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तय मानकों के अनुसार कोर्ट की दशा सही नहीं है, जिसके कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। मानकों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु न्यूनतम चार टेनिस कोर्ट होना अनिवार्य है। जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन ने संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता लगातार तीन वर्षो से सफलता पूर्वक करवाई है। आगे वह राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी करवाने इच्छुक एवं सक्षम है। पदाधिकारियों ने आगे बताया कि कलेक्टर आकाश छिकारा के समक्ष संघ ने अपना प्रस्ताव रखा एवं कलेक्टर ने सकारात्मक रुख के साथ आश्वासन दिया। कलेक्टर से मुलाकात करने वालों में टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. केएल आज़ाद, संरक्षक हरदीप सिंह गैदू, सचिव थॉमस फिलिप एवं कोषाध्यक्ष श्याम पंजियार के साथ अन्य सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here