Home चर्चा में जनकपुर में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद...

जनकपुर में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन सम्पन्न

27
0

भरतपुर संवाददाता – जवाहर यादव

जनकपुर, 28 फरवरी 2026।
नगर पंचायत जनकपुर में आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशवंती सिंह जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखमंती सिंह ने की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हीरालाल मौर्य जी, भाजपा जिला मंत्री हीरालाल यादव जी, जिला महामंत्री पवन शुक्ला जी, जिला पंचायत सदस्य भरतपुर श्रीमती अनिता चौधरी जी, जनकपुर मंडल अध्यक्ष नरेश यादव जी, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल जी तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा जी भी मंचासीन रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने एवं खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखमंती सिंह जी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की समृद्धि है और हर पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण किया गया। किसानों ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें आगामी फसल की तैयारी में काफी सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सह मीडियाप्रभारी जवाहर जी तथा सोशल मीडिया संयोजक रोहित वर्मा जी (भाजपा कुवांरपुर मंडल) की विशेष भूमिका रही। अंत में सभी किसान भाइयों की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here