-PWD रेस्ट हाउस में बनी रणनीति, विधायक तुलेश्वर मरकाम बोले – हक नहीं मिला तो खदान नहीं चलेगी
दीपक शर्मा/कोरबा / पाली। जिले की बहुचर्चित SECL सरायपाली-बुडबुड ओपन कास्ट परियोजना के खिलाफ कल 22 सितंबर से बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने संपूर्ण खदान बंदी और अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।
आंदोलन को लेकर आज पाली स्थित PWD रेस्ट हाउस में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने की।
विधायक ने कहा – पीछे नहीं हटना है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि SECL प्रबंधन लगातार भू-विस्थापितों का शोषण कर रहा है। न तो उचित मुआवजा दिया जा रहा है, न पुनर्वास और न ही परिवार के लोगों को रोजगार। साथ ही खदान में काम कर रहे ड्राइवरों को HPC दर से भी कम भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया – “22 सितंबर से खदान बंदी तक पीछे नहीं हटना है। यह लड़ाई जल-जंगल-जमीन और हमारे हक की लड़ाई है। जब तक अधिकार नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।”
बैठक में लिए गए 4 बड़े फैसले
1. कल 22 सितंबर से आंदोलन पूरी ताकत से शुरू होगा।
2. हर ग्राम पंचायत से भू-विस्थापित और युवाओं की भागीदारी होगी।
3. खदान बंदी शांतिपूर्ण लेकिन 100% प्रभावी रहेगी।
4. प्रत्येक कार्यकर्ता की ड्यूटी तय कर दी गई है।
5.ड्राइवरों के HPC दर को शत प्रतिशत पालन करने की अनिवार्यता तय हो,साथ ही SCEL से अनुबंधित ठेका कंपनियों द्वारा श्रमिकों के साथ शोषण किया जाना बंद हो।
6.सीएसआर मद का scel प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्य करना सुनिश्चित करें,जो धरातल पर दिखे।
7.NGT नियमों का उल्लंघन बंद हो।
8.रोजगार की प्रक्रिया में सरलीकरण हो,
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रभावित किसान मौजूद रहे।







