Home चर्चा में होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, आरंग पुलिस ने शांति समिति की...

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, आरंग पुलिस ने शांति समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश

20
0

सोमन साहू/आरंग। आगामी होली और रंगपंचमी के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना परिसर आरंग में थाना प्रभारी हरीश साहू कि अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच और स्थानीय ढाबा संचालक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के उत्साह में खलल डालने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।​बैठक में बिंदु और निर्देश: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,ग्रामीण क्षेत्रों से आए सरपंचों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था पर नजर रखें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वही थाना प्रभारी ने ढाबा संचालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि वे अपने संस्थानों में शराब पीने-पिलाने की अनुमति न दें।

देर रात तक ढाबा खोलने और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है।वही निर्धारित समय सीमा के बाद और तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। ​थाना प्रभारी ने आरंग नगरवासियों से अपील की कि वे भाईचारे के साथ रंगों का यह त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा त्यौहार खुशियां बांटने के लिए होते हैं, न कि किसी को परेशान करने के लिए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। ​बैठक के अंत में उपस्थित नागरिकों और सरपंचों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here