Home चर्चा में राष्ट्र सामाजिक सहअस्तित्व का सर्वोच्च प्रतीक होता है – डॉ. नवरंग

राष्ट्र सामाजिक सहअस्तित्व का सर्वोच्च प्रतीक होता है – डॉ. नवरंग

2
0

लक्ष्मीनारायण लहरे/रायपुर। छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के तत्वावधान में विगत दिवस बाल दिवस के अवसर पर वृंदावन हॉल रायपुर में राष्ट्रधर्म- राजनीतिक कर्म विषय पर विमर्श एवं काव्य प्रतिस्पर्धा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग जी, सेवानिवृत्त आई.ए. एस.थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हर्षवर्धन तिवारी जी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ थे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आचार्य अमरनाथ त्यागी, अंबर शुक्ला अम्बरीश, डॉ. जेके डागर, डॉ महेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे। काव्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम श्री तेजपाल सोनी, द्वितीय श्री राम गोपाल शुक्ला एवं तृतीय सुषमा पटेल आई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, डॉ. संजय अलंग ने कहा, राष्ट्र मनुष्य नहीं बनाते, गवर्नमेंट बनाती है। राष्ट्र के साथ रहना ही राष्ट्र प्रेम है। लोगों से देश बनता है। उनके लिए वंचना एवं निषेध के सिद्धांत आवश्यक हैं। जब किसी सोसाइटी को राष्ट्र के साथ जोड़ना है तो वंचना और निषेध को जितना कम करेंगे और लोगों का समावेशन ज्यादा करेंगे, राष्ट्र उतना ही बढ़ेगा। राष्ट्रवाद केवल भावना नहीं, कार्यवाही है। डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कहा, ​राष्ट्र सामाजिक सहअस्तित्व का सर्वोच्च प्रतीक और मानव चेतना का विस्तार है। ​राजनीति केवल शासन का साधन नहीं, बल्कि व्यवस्था, न्याय और विकास को दिशा देने वाली धुरी है। ​जब राजनीतिक कर्म राष्ट्र धर्म यानी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से जुड़ता है, तो वह सेवा और सत्यनिष्ठा का मार्ग बन जाता है।

डॉ. हर्षवर्धन तिवारी, ने सभी रचनाकारों को चिंतन- मनन कर अपनी कविता समर्पित करने पर श्रीराम-सत्य लोकहित ट्रस्ट की तरफ से बधाई दी। आचार्य अमरनाथ त्यागी ने कहा, नीति का अर्थ सुनीति है जो राष्ट्र को उत्कर्ष पर ले जाए राष्ट्र धर्म से प्रेरित होकर राजनीति के पथ प्रदर्शन में यह देश सोने की चिड़िया था। राष्ट्र धर्म का अर्थ उस धर्म का अपनाना जिससे राष्ट्र का उत्थान हो। इस अवसर पर सुरेंद्र रावल, भूपेंद्र शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ उदयभान सिंह चौहान, एन.पी. विश्वकर्मा, गोपाल सोलंकी, संजीव ठाकुर, सुषमा पटेल,रामगोपाल शुक्ला, आशा पाठक, कुमार जगदली, डॉ. गोपा शर्मा, छबिलाल सोनी, मन्नू लाल यदु, यशवंत चतुर्वेदी, यशवंत यदु यश, नूपुर साहू एवं राजू टेमरे ने कविता पाठ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here