अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे दुनियाभर की उड़ानें प्रभावित हो रही है। कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण एअर इंडिया और इंडिगो ने मिडिल ईस्ट (Middle East) के देशों की उड़ानें रद्द कर दी है। एअर इंडिया ने बताया कि आज मिडिल ईस्ट समेत यूरोप के कईं शहरों के लिए 6 उड़ानें रद्द रहेंगी।
एअर इंडिया ने कुवैत, कतर, यूएई और सऊदी अरब (UAE, Saudi Arabia, Qatar, Kuwait) के फ्लाइट को रद्द कर दिया है। एयरलाइंस ने बताया कि आज सोमवार (2 मार्च) को यूरोप के कईं शहरों के लिए छह उड़ानें रद्द रहेंगी। विमानन कंपनी ने रविवार को 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं. उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, इजरायल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक (भारतीय समानुसार) निलंबित रहेंगी।









