Home चर्चा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल, थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम...

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल, थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेण्ड्रा में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित

12
0
बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
 थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम  सेण्ड्रा में 02 मार्च को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना सफलतापूर्वक की गई। जिले में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु डीआरजी, जिला बल, छसबल 6 वी वाहिनी “सी” समवाय की संयुक्त टीमों द्वारा 02/03/2026 को ग्राम  सेण्ड्रा में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है।
 प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक उपलब्धि- वर्ष 2024 से अब तक 36 नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, पहुच विहिन रास्ते एवं कड़ाके की ठंड के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उच्च मनोबल का परिचय देते हुए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की गई है। यह उपलब्धि न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
 अंतर्राज्यीय संपर्क एवं आधारभूत संरचना का विस्तार-
भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा तथा गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है । छ0ग0 और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली इन्द्रावती नदी पर पूल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर ग्रामों को सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे आवागमन एवं प्रशासनिक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार होगा।
 सुरक्षा एवं विकास का समन्वय-
नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मोबाइल नेटवर्क, सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी तथा क्षेत्र में स्थायीE शांति एवं विश्वास का वातावरण निर्मित होगा।
 नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ-
वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 36 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 918 माओवादी पुनर्वासित हुए है, 234 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं तथा 1181 माओवादियों को सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।
 प्रशासनिक नेतृत्व एवं समन्वित प्रयास-
जिला बीजापुर के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने हेतु श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.) के मार्गदर्शन में तथा डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, श्री अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान एवं श्री अमन लखीसरानी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसेगढ़ की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत दिनांक 03/02/2026  को थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम  सेण्ड्रा में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना की गई।
नवीन कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन में तेजी आएगी तथा आसपास निवासरत ग्रामीणों को सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएँ, पीडीएस दुकानें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी आवश्यक जन-सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। कैम्प स्थापना से क्षेत्र के आम नागरिकों में उत्साह एवं विश्वास का माहौल बना है।
 माओवादी स्मारक ध्वस्त-
दिनांक 01/03/2026 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एड़ापल्ली के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 02 अवैध माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादी प्रभाव को समाप्त करने तथा आम नागरिकों में विश्वास बहाली हेतु सतत अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here