ओडगी संवाददाता – प्रदीप द्विवेदी
ओडगी।। संगठन को मजबूती देने और गांव-गांव तक किसान हितों की आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से ओडगी मंडल में किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष नितीश सिंह के नेतृत्व में जारी इस सूची में 32 पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समर्थकों में उत्साह देखा गया, वहीं संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीति पर भी काम शुरू हो चुका है।
नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सह-मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री सहित मंडल कार्यसमिति सदस्यों को स्थान दिया गया है। खास बात यह रही कि अलग-अलग गांवों और समाज के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए संतुलित टीम बनाई गई है।
महामंत्री आशीष प्रताप सिंह का मानना है कि यह गठन आगामी समय में किसान मुद्दों को लेकर मजबूत आवाज बनने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।
मंडल अध्यक्ष नितीश सिंह ने कहा कि— किसान मोर्चा का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि हर किसान की समस्या को प्राथमिकता के साथ उठाना है। नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।”
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी हैं , जल्द ही ग्राम स्तर की बैठकें और किसान चौपाल आयोजित की जाएंगी। लक्ष्य है — “किसान, गांव और संगठन — तीनों को एक सूत्र में जोड़ना।”









