कोंटा विधानसभा संवाददाता – अभिमान एमल
कोंटा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोंटा स्थित स्टेट बैंक के तीन कर्मचारी असीरगुड़ा के पास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय उनके नदी में डूबने की सूचना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। वहीं ग्रामीणों की मदद से तलाश और बचाव कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन और कर्मचारियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और चिंता का माहौल बना हुआ है









