कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए गुरुवार को अपने 6 उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी का है। सिंघवी को एक बार फिर तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि सिंघवी वर्तमान में भी तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। तेलंगाना की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए मुख्यमंत्री के करीबी वी. नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है।
राज्यवार उम्मीदवारों की लिस्ट
- छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं।
- पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
- वहीं, हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है।
- तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
- कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं।
- तेलंगाना में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।









