Home चर्चा में होली पर सामरी गोपातु में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो...

होली पर सामरी गोपातु में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत

39
0

बलरामपुर/युसूफ खान –

होली के दिन शाम करीब 7:25 बजे सामरी के गोपातु मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना सामरी पुलिस थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। होली जैसे खुशी के त्योहार के दिन हुई इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here