-स्वीकृत आवासों की सूची का वाचन, आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए किया गया जागरूक
पुकार बाफना/बीजापुर 10 मार्च 2026/कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में जिले के ग्राम पंचायत बेचापल अंतर्गत ग्राम एटेपाल में आज आवास योजनाओं की प्रगति को लेकर सीईओ जनपद पंचायत भैरमगढ़ श्री अभिषेक तंबोली की उपस्थिति में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत भैरमगढ़ द्वारा ग्रामीणों को शासन की आवास योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान शेष स्पेशल प्रोजेक्ट दस्तावेजों तथा स्वीकृत आवासों की सूची का वाचन किया गया और पात्र हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज जल्द जमा करने की अपील की गई।
अधिकारियों ने स्वीकृत आवास वाले हितग्राहियों को तत्काल आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।
आवास चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की प्रक्रिया, दस्तावेजों की आवश्यकता तथा निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी भी विस्तार से दी गई, जिससे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंच सके।







