बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
स्व. बलीराम कश्यप को भाजयुमो ने दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर। बस्तर के पूर्व सांसद स्व. दादा बलिराम कश्यप की 15वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा बलिराम कश्यप चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष 15 दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें विनम्र नमन किया तथा समाज और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप दादा का संपूर्ण जीवन बस्तर के विकास, आदिवासी समाज के उत्थान और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बस्तर की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सहकारी बैंक जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, विकास पात्रों, रोहन कुमार, अनिमेष चौहान, योगेश पाणिग्रही, विनोद पांडे, अभिषेक तिवारी, खुशी सिंह, अनुष्का साहू, तमिश नायडू, मयंक दीवान, आत्माराम जोशी, सोनू रंगारी, अंगद लाल, अजय शुक्ला, नरेंद्र पांडे एवं बृजेश कपूर सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







