Home छत्तीसगढ़ बिलाईगढ़ में फिर सक्रिय हुआ जनसंवाद, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कांग्रेसजनों...

बिलाईगढ़ में फिर सक्रिय हुआ जनसंवाद, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कांग्रेसजनों से की भेंट-मुलाकात

3
0

जनसमस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा, चंद्रदेव राय बोले—जनहित के सवालों पर आगे भी जारी रहेगा संघर्ष

बिलाईगढ़। संवाददाता अशोक मनहर
बिलाईगढ़ में एक बार फिर जनसंवाद की गतिविधियां तेज हुई हैं। हर माह की तरह इस माह भी बिलाईगढ़ स्थित कार्यालय में पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं, साथियों और क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना गया।

भेंट-मुलाकात के दौरान बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ संवाद हुआ। क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़े मामलों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात

पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर आने वाले समय में फिर से पूरी मजबूती के साथ संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी

भेंट-मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, क्षेत्रवासी एवं साथीगण उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here