Home चर्चा में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के पहल से देवगढ़ को बनाया गया उप...

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के पहल से देवगढ़ को बनाया गया उप तहसील 19 गांव के लगभग 30000 लोग होंगे लाभान्वित।

7
0

लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
लखनपुर।
अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकास खंड के देवगढ़ को लंबे समय से उप तहसील बनाए जाने की मांग की जा रही थी। क्षेत्र वासियों के मांगों उपरांत छत्तीसगढ़ के पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल के पहल से देवगढ़ को उप तहसील बनाया गया है। 13 मार्च दिन शुक्रवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की गई है। देवगढ़ के उप तहसील बनने से 19 गांव के लगभग 30000 लोग लाभान्वित होंगे वहीं देवगढ़ क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के द्वारा राज्य स्तर पर लगातार निरंतर विकास कार्य किया जा रहे हैं जिससे लोग लाभान्वित हुए हैं और लोगों में काफी हर्ष है पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का लोगो ने आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here