बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मल्लिक की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बलरामपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषणा के तहत विजय सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बलरामपुर का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
विजय सिंह के मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे संगठन की नीतियों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने में सक्रिय योगदान देंगे।







