Home चर्चा में पुनर्गणना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई द्वारा सौंपा गया...

पुनर्गणना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

21
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई द्वारा आज पुनर्गणना को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । लगातार हर विषयों में विद्यार्थियों के साथ हो रही धांधली, बी. एस. सी. विद्यार्थी पिछले वर्ष पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में जाकर ज्ञापन दिए थे ,जिसका कोई परिणाम नहीं आया है । इस वर्ष बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयो में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को अनुत्तीर्ण किया गया है । विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा सही से जांच नहीं हुई है ।
इसी कारण आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरंग इकाई द्वारा प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं उपाध्यक्ष मयंक दुबे,आरंग नगर मंत्री ठाकुर युवराज सिंह परिहार, महाविद्यालय प्रमुख ओम चंद्राकर एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here