बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai रविवार को बलरामपुर प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने जायसवाल के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके दुःख में सहभागी बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और शासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा परिवार और समाज के लिए किए गए योगदान को भी याद किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।







