Home चर्चा में आरंग मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का द्वितीय दिवस...

आरंग मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का द्वितीय दिवस सम्पन्न, बूथ प्रबंधन से लेकर सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मार्गदर्शन

21
0

आरंग संवाददाता – गेंदलाल साहू

भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण अन्तर्गत आरंग मंडल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 मंडल प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के प्रथम व प्रशिक्षण वर्ग के सप्तम सत्र में श्री किशोर देवांगन जी (प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने बूथ प्रबंधन जैसे टिफिन बैठक, बूथ स्तरीय स्थानीय कार्यक्रम, आगामी कार्यक्रम के विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान किया, अष्टम सत्र में श्रीमती नंदनी साहू जी (जिला उपाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण) ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवम क्रियान्वयन , योजनाओं के लाभार्थीयो को जोड़ना जैसे विषय पर मार्गदर्शन दिया प्रशिक्षण के नवम व समापन सत्र में मान. श्री गुरु खुशवंत साहेब जी (कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन) ने मन की बात एवम जिज्ञासा व समाधान के विषय पर परिचर्चा करते हुए जानकारी प्रदान किया।
उक्त प्रशिक्षण में भाजपा के प्रदेश ,जिला व मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here