Home चर्चा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे...

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार।।

16
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल ट्रक चालक को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे ही घटना मे प्रयुक्त वाहन को किया गया था जप्त।
मामले मे अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश जारी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतपाल सिंह कवँर खाद्य निरीक्षक लखनपुर थाना लखनपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि एक ही नम्बर प्लेट पर दो अलग-अलग जगह (वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 0366) अवैध रूप से वाहन संचालित हो रही है जिसकी सूचना राज्य स्तर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमाण्ड सेंटर द्वारा अलर्ट मैसेज के माध्यम से संज्ञान में आने पर जिला खादद्य अधिकारी सरगुजा के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्र जमगला में उपस्थित हो कर उक्त वाहन को दिनाँक 06/02/26 को थाना लखनपुर परिसर में लाया गया था एवं थाना लखनपुर के अभिरक्षा में दी गई थी। जाँच में पाया गया कि उक्त वाहन धान खरीदी केन्द्र जमगला से धान उठाव में परिवहन कार्य में किराया/भाडा में लगाई गई थी। उक्त वाहन का चालक राम मानिकपुरी द्वारा मौके पर वाहन का किसी प्रकार कि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त वाहन के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अम्बिकापुर से जानकारी मांगी गई उनके पंचनामा रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन फर्जी तरीके से सीजी 07 बीएस 0366 का नम्बर प्लेट लगा कर संचालन किया जा रहा है।

थाना लखनपुर परिसर में खड़ी वाहन पर दो चेचिस नम्बर उत्कीर्ण पाए गए। उक्त चेचिस नम्बर के आधार पर ऑनलाईन जाँच करने पर एक चेसिस नंबर में कोई रजिस्टर्ड वाहन नहीं पाया गया। एवं अन्य चेसिस नंबर पर वाहन क्रमांक सीजी/15/डीजे/9799 पंजीकृत पाया गया, इस प्रकार स्पष्ट है कि उक्त वाहन का सही क्रमांक CG/15/DJ/9799 है, इस प्रकार फर्जी नम्बर प्लेट सीजी/07/बीएस/ 0366 लगाकर एक ही नम्बर प्लेट से अलग-अलग जगह दो वाहन संचालित हो रही है, जो कि जमगला लखनपुर से जप्त की गई है, उक्त वाहन अवैध रूप से संचालित हो रही है पूरी तरह अवैध है। अतः क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के जाँच एंव उनके पंचनामा अनुसार सरगुजा जिला से वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 0366 नम्बर प्लेट कर संचालित रहा था, उक्त वाहन का वास्तविक वाहन क्रमांक सीजी 15 डीजे 9799 है इस प्रकार वाहन का अवैध रूप से संचालन करते हुए दोषी पाये गए संबंधित वाहन चालक राम मानिकपुरी आत्मज स्व. बाबुलाल उम्र 27 वर्ष निवासी हुसैनी नगर महमाया मंदिर अम्बिकापुर थाना कोतवाली को प्रकरण मे गिरफ़्तार कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे वाहन स्वामी फरार है, आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, दशरथ राजवाड़े, पैमाशी राम सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here