कुसमुंडा संवाददाता गुरदीप सिंह
16 मार्च 2026 को कामरेड परमहंस सिंह कार्यालय, कुसमुंडा में संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) द्वारा भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) के कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर कामरेड धर्मा राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्य एक साथ मिलकर त्योहारी उत्सव का आनंद लिया और आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए एकजुट हुए।

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी और खास बात रही कि इंटक के एरिया यूनिट के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने अपनी 50 सदस्यीय टीम के साथ एटक में प्रवेश किया। इस मौके पर शामिल हुए अन्य साथी थे – अशोक कुमार, अभय कुमार, गौरव गौतम, रामधन, धर्मेन्द्र रजक, रंजीत, शिवनारायण, सूबे संकर मिंज, मंबोध, जीवन, बिरजू, महेन्द्र, गिरीश तिवारी, गणेश्वर दास, सूरज बैगा, सनी पाक, अनिकेत, रोहित सोनी, विजय कुमार साहू, विनोद कुमार पाण्डेय, शिव कुमार, दीपक रजवाड़े, अतुल विश्वकर्मा सहित कई अन्य सदस्य।
कार्यक्रम में संयुक्त कोयला मजदुर संघ (एटक) के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। इनमें शामिल थे – क्षेत्रीय सचिव कामरेड अजीत कुमार सिंह, जेसीसी सदस्य कामरेड मुकेश कुमार, वेलफेयर के सदस्य कामरेड कुरू राम, कामरेड मयंक, क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड मेंबर कामरेड के के गभेल, एरिया यूनिट के अध्यक्ष कामरेड अश्विनी, परियोजना के सचिव कामरेड सौरभ पटेल, कोषाध्यक्ष कामरेड अलख राम साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामरेड छत्रपाल पटेल और अन्य पदाधिकारी।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। एटक के रीति-नीति और कार्यशैली से प्रेरित होकर इंटक के सदस्यों का शामिल होना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण माना गया। इस अवसर पर होली की खुशियों के साथ संगठनात्मक संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया गया, जिससे भविष्य में और अधिक सहयोग और सामंजस्य की उम्मीद जगाई गई।







