Home कोरबा युवा कांग्रेस ने एसईसीएल ढेलवाडीह प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

युवा कांग्रेस ने एसईसीएल ढेलवाडीह प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

11
0
बांकी मोंगरा संवाददाता – विकास सोनी
एसईसीएल प्रभावित ग्रामों में पेयजल की मची किल्लत:- शत्रुहन पटेल।
ढेलवाडीह:- युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा ग्रामीण द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ढेलवाडीह, सिंघाली, बगदेवा खदान के सब एरिया महाप्रबंधक को आज ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रभावित गांवों में पानी टैंकर, स्वास्थ्य शिविर, सड़कों में पानी छिड़काव का मांग किया गया हैं। युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा ग्रामीण महासचिव शत्रुहन पटेल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन आते हि एसईसीएल प्रभावित ग्रामों के तालाब, कुआं, बोर का जलस्तर नीचे चला जाता हैं जिससे पेयजल, निस्तारी के लिए ग्रामीणों को दूरदराज भटकना पड़ता हैं। आगे पटेल ने कहा आज डीएसबी ढेलवाडीह महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया हैं कि तत्काल इस क्षेत्र में पानी टैंकर की व्यवस्था किया जाएं और क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर व सुतर्रा से बांकीमोंगरा तक सड़कों में पानी छिड़काव का मांग किया गया हैं।
युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर ने कहा कि कोई भी कंपनी क्षेत्र में संचालित होता हैं तो पहला कार्य क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करना होता है, लेकिन एसईसीएल ढेलवाडीह सब एरिया क्षेत्र में तीन अंदर ग्राउंड माइंस संचालित है लेकिन प्रभावित क्षेत्र में  मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा हैं, गर्मी के आधे दिन बीत चूके हैं लेकिन अभी तक पानी टैंकर के लिए ठेका तक नहीं हो सका हैं, जिससे साफ जाहिर होता हैं प्रबंधन क्षेत्रवासियों के कितना गंभीर हैं।
सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल कंवर, ग्राम पंचायत ढेलवाडीह उपसरपंच मुकेश सिंह उसरवर्षा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, सचिव पुरान दास सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here