Home चर्चा में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता से निराकृत...

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्रता से निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

17
0

संवाददाता – कमलेश चंद्रा

गौरेला पेंड्रा मरवाही
17 मार्च 2026
कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में विभिन्न मांगों समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में 35 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किया ।


इनमें ज्यादातर आवेदक राजस्व पंचायत एवं खाद्य विभाग संबंधित है।
कलेक्टर श्री मती लीना कमलेश मंडावी और जिला सीईओ मुकेश रावते ने आवेदनों का बारीकी से अवलोकन किया और आवेदकों की समस्याओं को समक्ष सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा गर्मी के मौसम में पानी को लेकर कही भी दिक्कत नहीं होना चाहिए ।उन्होंने शिकायतों को जांच करने और जांच के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने,पेय जल ,शासकीय भूमि से भेजा कब्जा हटाने ,आर्थिक सहायता ,वन अधिकार पट्टा ,सीमांकन ,राशन कार्ड में नाम जुड़वाने ट्रांसफार्मर हटाने बकाया भुगतान दिलाने यदि आवेदन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here