Home खेल टी20 वर्ल्ड कप 2028 की तैयारी शुरू: 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई,...

टी20 वर्ल्ड कप 2028 की तैयारी शुरू: 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई, बाकी 8 के लिए अब होगी रोमांचक जंग

23
0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की रिकॉर्ड जीत के बाद अब टूर्नामेंट के अगले सीजन की तैयारियां अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। साल 2028 में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट (T20 World Cup 2028) में एक बार फिर 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 12 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी 8 स्थानों के लिए अब कड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू होने जा रही है।

अगले टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। मेजबान होने के नाते दोनों टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। गौरतलब है कि 2026 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

मेजबान देशों के अलावा 2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने भी सीधे प्रवेश पा लिया है। इसके अतिरिक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग (कट-ऑफ 9 मार्च 2026) के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड ने भी क्वालीफाई किया है।

अब टूर्नामेंट की शेष 8 टीमों का फैसला क्षेत्रीय क्वालीफायर (रीजनल क्वालीफायर) के जरिए होगा। आईसीसी ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाबले आयोजित करने की योजना बनाई है, इनमें अफ्रीका से 2 टीमें, एशिया से 2 टीमें, यूरोप से 2 टीमें, अमेरिका से 1 टीम, ईस्ट एशिया-पैसिफिक से 1 टीम चुका चयन किया जाएगा। ये क्वालीफायर मुकाबले 2026 से शुरू होकर 2027 तक चलते रहेंगे।

क्वालीफायर चरण की शुरुआत 24 मार्च 2026 से होगी। पहले दिन तंजानिया बनाम मलावी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा एस्वातिनी बनाम सेंट हेलेना और घाना बनाम सेशेल्स के बीच भी मैच होंगे। कुल मिलाकर, टी20 विश्व कप 2028 के लिए अब वैश्विक स्तर पर क्वालीफिकेशन की रोमांचक जंग शुरू होने जा रही है, जहां उभरती टीमें भी अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here