जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
जांजगीर स्थित चंदा गट्टानी मेमोरियल जय भारत पब्लिक स्कूल में 14/0 2/ 26 को मातृ- पितृ दिवस के अवसर पर विद्यालय में स्वास्थ्य जांच का निशुल्क एक दिवसीय शिविर लगाया जाएगा जिसमें 2 से 7 साल के बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यास नारायण कश्यप( विधायक जांजगीर चांपा) ,विशिष्ट अतिथि इंजीनियर रवि पांडे प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा भाजपा, दिनेश राठौर (पार्षद) विष्णु यादव ( पार्षद)उपस्थित रहेंगे। शिशु परामर्श लिए जांजगीर जिला से दंत चिकित्सक डॉ पंकज बजाज (बजाज डेंटल क्लिनिक जांजगीर )शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरीश पटेल (किलकारी हॉस्पिटल जांजगीर )जनरल फिजिशियन डॉक्टर मनदीप सिंह धनजल ( थायरोकेयर क्लिनिक कुसमुंडा कोरबा) नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज राठौर (मोहित नेत्रालय जांजगीर) , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रफुल्ल चौहान (आकांक्षा क्लिनिक जिला हॉस्पिटल जांजगीर ) अंकिता यादव (श्री विश्वासिष क्लिनिक ,आयुर्वेद) इन सभी डॉक्टर से परामर्श के दौरान स्वस्थ शिशु विजेता को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। साथ ही साथ सांत्वना पुरस्कार वितरण किया जाएगा ।शिविर के साथ-साथ नन्हे बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम जैसे रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बच्चे अपने प्रतिभा के अनुरूप आकर्षक परिधान में अपने अभिभावक के साथ कैटवॉक करते दिखेंगे। कार्यक्रम का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।







