Home चर्चा में जगदलपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी, किसानों से वसूली जा रही मनमानी...

जगदलपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी, किसानों से वसूली जा रही मनमानी कीमत

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जबरदस्ती थमाई जा रही है नैनो की बोतल 

जगदलपुर। शहर के आमागुड़ा क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी कृषि केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय किसानों ने शिकायत की है कि दुकान में यूरिया खाद की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार सरकार द्वारा निर्धारित दरों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दुकान संचालक यूरिया की मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। आरोप है कि एक बोरी यूरिया खाद के साथ जबरन एक नैनो उर्वरक (बॉटल) भी दिया जा रहा है, जिसे खरीदना किसानों के लिए अनिवार्य बना दिया गया है। किसानों ने बताया कि दुकान से बिल तो दिया जा रहा है, लेकिन उसमें अलग-अलग मदों में राशि दर्शाई जाती है। जैसे एक बोरी यूरिया खाद के 266 रुपए और नैनो बॉटल के 225 रुपए समेत कुल बिल 491 रुपए के दिए जा रहे हैं।

हालांकि वास्तविकता में किसानों से 500 रुपए प्रति बोरी वसूले जा रहे हैं। इस तरह किसानों को मजबूरी में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। रबी और खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने से किसान पहले से ही दबाव में रहते हैं। ऐसे समय में इस प्रकार की अनियमितताओं के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेती के लिए खाद जरूरी होने के कारण वे मजबूर होकर अधिक कीमत देने को विवश हैं।किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्य दुकानों में भी इस तरह की कालाबाजारी बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here