Home खेल T20 विश्व कप 2026 के स्टार ईशान किशन को मिली सनराइजर्स हैदराबाद...

T20 विश्व कप 2026 के स्टार ईशान किशन को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

13
0

इंडियन प्रीमियर लीग कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस बार वो पल आया है, जिसका भारतीय क्रिकेट फैंस को पिछले 19 सालों से इंतजार था. जैसे ही काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तान बनाया, तो इतिहास रच गया. ये पहली दफा है जब किसी भी आईपीएल एडिशन का आगाज सभी 10 भारतीय कप्तानों के साथ हो रहा है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था, क्योंकि हर सीजन में 10 में से किसी ना किसी एक टीम की कमान विदेशी खिलाड़ी के हाथ रही थी.

ये इतिहास इसलिए बदल पाया, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं. वो 19वें सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहने वाले हैं, इसलिए उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए बल्ले से तबाही मचाने वाले ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है. ये पहला मौका है जब किशन इस लीग में किसी भी टीम की कप्तानी करेंगे. इससे पहले वो बतौर खिलाड़ी ही खेलते आए हैं. उनके लिए यह बतौर कप्तान खुद को साबित करने का बड़ा मौका भी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here