Home चर्चा में धान खरीदी केंद्र जनकपुर समिति प्रबंधक की दबंगई से अध्यक्ष आहत, किसानों...

धान खरीदी केंद्र जनकपुर समिति प्रबंधक की दबंगई से अध्यक्ष आहत, किसानों की बोरी पल्टी की राशि कमीशन में गड़बड़ी का लगा आरोप

7
0

संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव

एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत जनकपुर धान खरीदी समिति प्रबंधक पर समिति अध्यक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप, समिति अध्यक्ष का कहना है कि वर्ष 2026 धान खरीदी की राशि आहरण चेक में हस्ताक्षर नहीं कराए जाने व अध्यक्ष का सील अपने पास रखकर बिना हस्ताक्षर किए राशि आहरण कर लिया जाता है तथा किसानों की बोरी पलटी मजदूरी की राशि मैं भी भारी मात्रा में गमन गया है समिति अध्यक्ष का कहना है कि बगैर मेरे हस्ताक्षर के सभी राशि उनके द्वारा हरण कर ली जाती है और किसने की बोरी लोडिंग अनलोडिंग की राशि आयरन कर लिया जाता है किसान स्वयं अपने बोरी का लोड लोड करते हैं यहां तक की कमीशन राशि में भारी मात्रा में समिति प्रबंधक द्वारा अवैध रूप से गमन किया जाता है, समिति प्रबंधक और धान खरीदी नोडल अधिकारी व क्षेत्रीय भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के संलिप्तता से गड़बड़ी हो रही है। अध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे 15 अगस्त 26 जनवरी में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है। यहां तक की अपने परिवार के सभी सगे संबंधियों को धान खरीदी में लगाकर और अवैध रूप से धन खरीद फरोक का कार्य किया जाता है। अब देखना यह है कि समिति प्रबंधक के प्रति उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कार्रवाई की जाती है या फिर इसी तरह का भ्रष्टाचार का खेल चलता रहेगा।

समिति अध्यक्ष शिवचरण सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here