जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
गुजरात राज्य से 14 पुलिस कर्मियों भ्रमण के लिए जांजगीर- चाम्पा आये है
गुजरात पुलिस बलों का पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लिया जा कर संबोधित करते हुए परिचय लिया गया एवं छत्तीसगढ़ पुलिसिंग के कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत कराया गया
गुजरात पुलिस कर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई

गुजरात पुलिस कर्मियों को जिले का महत्वपूर्ण स्थल, क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार, प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा, एवं प्राचीन मंदिर शिवरीनारायण खरौद, तथा पुलिस कार्यालय जांजगीर, थाना चांपा का भ्रमण के साथ साथ कोसा, कंचन के बारे में बताया गया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत गुजरात एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिसकर्मियों को एक दूसरे की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है इसी क्रम में गुजरात राज्य से आए पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस बलों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत दोनों राज्यों के पुलिस कर्मियों को एक-दूसरे की संस्कृति, सभ्यता और कार्यप्रणाली के बारे में जानने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

गुजरात पुलिस के सभी जवानों ने इस यात्रा को लाभकारी और ज्ञानवर्धक बताया। इस प्रकार के आदान-प्रदान से पुलिस बलों के बीच सुदृढ़ रिश्ते और बेहतर सहयोग की उम्मीद जताई गई है।







