Home चर्चा में कोसमर्रा में ग्रामीण निस्तारी के लिए भटक रहे, पानी वाले खदान में...

कोसमर्रा में ग्रामीण निस्तारी के लिए भटक रहे, पानी वाले खदान में मुरुम खनन जारी ग्रामीणों में आक्रोश

29
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

कुरूद जनपद के ग्राम कोसमर्रा (भखारा) में इन दिनों ग्रामीण निस्तारी (दैनिक उपयोग) के लिए पानी की भारी समस्या से जूझ रहे हैं। विडंबना यह है कि जिस खदान में पर्याप्त पानी मौजूद है, उसी खदान में नियमों को दरकिनार कर लगातार मुरुम खनन किया जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि खदान का यह पानी उनके पशुओं और घरेलू उपयोग के लिए बेहद जरूरी है,इससे पूर्व गांव के निस्तारी लोहार तालाब का पानी रोजगार गारंटी व साफ सफाई के इसी में डाला गया था। लेकिन खनन कार्य के चलते पानी का स्रोत प्रभावित हो रहा है। इससे गांव में जल संकट और गहराता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी वाले स्रोत को सुरक्षित रखा जाए और खदान में हो रहे मुरुम खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे,ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों को नजरअंदाज कर खनन कार्य जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here