बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जिले में मण्डल वार आयोजित हो रहे प्रशिक्षण वर्ग
बकावण्ड मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
कार्यकर्ताओं को दक्ष व प्रवीण बनाना प्रशिक्षण का उद्देश्य – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी बड़ी गंभीरता से अपने कार्यकर्ताओं को तराशने, निखारने, प्रवीण व मुखर बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रशिक्षण कार्यशाला लगा रही है। जिसमें संगठन के शीर्षस्थ पदाधिकारी सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के नीति, सिद्धांत, कार्य पद्धति व जनसेवा कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। आज सोमवार को ग्राम आसना में आयोजित सरगीपाल व बकावण्ड मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से सात प्रमुख विषयों का चयन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान व परिश्रमी होते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें और दक्ष व प्रवीण बनाना उद्देश्य है, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को प्रभारी ढंग से पहुंचा सके।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। प्रशिक्षण वर्ग अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भाजपा जिलाअध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधन दिया। कार्यशाला का संचालन सरगीपाल मण्डल महामंत्री संतोष बिसाई ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ,डा सुभाऊ कश्यप, शेष नारायण तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, श्रीनिवास मिश्रा, खेमसिंह देवांगन, रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा,आर्येंद्र आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, प्रदीप देवांगन, सुब्रतो विश्वास, फूलसिंह सेठिया, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर , पीताम्बर कश्यप आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत समूचे देश में प्रशिक्षण वर्ग हो रहे हैं। ग्राम आसना में आयोजित हो रहे बकावण्ड मण्डल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल आज देर शाम पहुंचेंगे और प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। भाजपा संगठन के शीर्षस्थ पदाधिकारी मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के इस महाअभियान को भाजपा अत्यंत महत्वपूर्ण मान रही है और बड़ी गंभीरता से प्रशिक्षण वर्ग का संचालन हो रहा है।







