Home चर्चा में अभय वर्मा (रावत) बने भाजयुमो सरगुजा के जिला पदाधिकारी

अभय वर्मा (रावत) बने भाजयुमो सरगुजा के जिला पदाधिकारी

25
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।

​सरगुजा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा की नई टीम में कर्मठ और ऊर्जावान युवाओं को स्थान दिया गया है। इसी क्रम में, समाज सेवा और छात्र राजनीति में सक्रिय रहने वाले अभय वर्मा (रावत) को जिला सह-स्वाध्याय मंडल नियुक्त किया गया है।

छात्र राजनीति से जिला नेतृत्व तक का सफर
​नवापारा जुडवानी पंचायत के निवासी अभय वर्मा का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही प्रारंभ हो गया था। उन्होंने
​ABVP से शुरुआत: वर्ष 2013 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उदयपुर इकाई से जुड़कर उन्होंने छात्र हितों के लिए कई आंदोलनों का शामिल रहे और साथ M. com Previous तक की शिक्षा प्राप्त की
​संगठनात्मक अनुभव: विद्यार्थी परिषद में 6 वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहने के बाद वे भाजपा में शामिल हुए।
​भाजपा में भूमिका: उन्होंने मंडल में मोर्चा के महामंत्री और अमगसी शक्ति केंद्र के सह-संयोजक के रूप में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की।

​शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

​अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभय वर्मा ने कहा:
​”पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए मुझे जिला पदाधिकारी की जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ।”
​उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ‘सोलू’, मंडल अध्यक्ष रवि महंत सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं और मार्गदर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here