सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। 3 घंटे 22 मिनट की इस चार हीरो वाली फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसा जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया है कि यह वर्तमान में भारत में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। इस दौरान रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।
ओटीटी पर बॉर्डर 2 का धमाल
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और देशभक्ति से भरपूर कहानी और दमदार स्टार कास्ट की वजह से यह सुपरहिट रही। अब थिएटर की सफलता के बाद, फिल्म का उत्साह ओटीटी पर भी दिखाई दे रहा है।
नेटफ्लिक्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 16 मार्च से 22 मार्च तक की टॉप 10 मोस्ट ट्रेंडिंग मूवीज में बॉर्डर 2 पहले नंबर पर है। वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दूसरे स्थान पर रही। सूची में तीसरे नंबर पर साउथ मूवी ‘मेड इन कोरिया’, चौथे नंबर पर ‘विद लव’, और पांचवें पर ‘वार मशीन’ रही।
बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड
275 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में ग्रॉस कमाई 392 करोड़ रही। फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है।
फिल्म का संक्षिप्त परिचय
‘बॉर्डर 2’ टी सीरीज और जेपी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित है। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं।
फिल्म की देशभक्ति से भरी कहानी, स्टार कास्ट की जबरदस्त परफॉर्मेंस और लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रखने वाली कथावस्तु ने इसे ओटीटी पर भी नंबर 1 बना दिया है।







