Home चर्चा में बलरामपुर में शर्मनाक घटना: प्यास बुझाना पड़ा भारी, प्रधान पाठक पर मासूम...

बलरामपुर में शर्मनाक घटना: प्यास बुझाना पड़ा भारी, प्रधान पाठक पर मासूम से दुर्व्यवहार का आरोप

5
0
बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह कला के बरवाही पारा स्थित प्राथमिक शाला बरवाही में पदस्थ प्रधान पाठक पर एक 6 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दशरथ प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी 6 वर्षीय पोती आरोही गुप्ता कक्षा पहली की छात्रा है। दिनांक 12 मार्च 2026 को स्कूल के दौरान बच्ची को प्यास लगी, जिस पर उसने अपने बैग से पानी की बोतल निकालकर पानी पीना शुरू किया। इसी दौरान अनजाने में कुछ पानी जमीन पर गिर गया।
आरोप है कि इस छोटी सी बात पर प्रधान पाठक अशोक कुमार गुप्ता आपा खो बैठे और गुस्से में आकर बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बच्ची के हाथ से बोतल छीन ली. उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और पूरी बोतल का पानी उसके सिर पर उड़ेल दिया। इस घटना से बच्ची भयभीत हो गई और रोते हुए घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की मानसिक स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं।
पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप..
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रधान पाठक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। गांव में लंबे समय से उनके व्यवहार को लेकर असंतोष बना हुआ है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने इस मामले पर प्रशासन से शिक्षक के निलंबन कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here