पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
कोरबा/पाली:- यूं तो हमारा जिला कोरबा धर्म और आस्था की दृष्टि से हमेशा से आगे रहा है किंतु कुछ कोरबा जिले के महा आयोजनों ने पूरे देश में अलग ही माहौल बना दिया है जैसे कोरबा नगर में हिंदू नववर्ष की दिव्यता की चर्चा पूरे देश में है वही कटघोरा मे गणेश चतुर्थी का पर्व अपने चरम पर है तो इस सब में पाली नगर या पाली क्षेत्र कैसे पीछे रह सकता है यही वजह है कि क्षेत्र वासियों के अथक प्रयास और सहयोग से लगातार 6 वर्षों से पाली नगर में ऐतिहासिक आयोजन करते आ रहे है, पाली नगर में हर वर्ष नगर सज्जा,देश के विभिन्न स्थानों के विशेष दल,जाने माने डीजे सहित अन्य कलाकार नगर और क्षेत्र की शोभा बढ़ाते है शोभायात्रा के दौरान, और प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली नगर में भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है

27 मार्च को होने वाले भव्य शोभायात्रा में उज्जैन शिव डमरू दल,शिव की की भव्य झांकी पूरी टीम के साथ,बस्तर नृत्य,विशेष डबल झांकी, ड्रोन कैमरा,पुष्प वर्षा के साथ नगर में की गई सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, 27 मार्च को पाली नगर,क्षेत्र सहित जिले भर के श्रद्धालु कल पाली नगर में होने वाले इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे, आयोजक समिति ने सभी से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान करें। शोभायात्रा 27 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अपने नियत स्थान जलाराम मंदिर पाली से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान जगह जगह पर भोग भंडारा एवं प्रसाद वितरण की तैयारी है।









