Home चर्चा में मेहनत और लगन की मिसाल: होनहार युवा योगेन्द्र साहू को मिला राष्ट्रीय...

मेहनत और लगन की मिसाल: होनहार युवा योगेन्द्र साहू को मिला राष्ट्रीय सम्मान

22
0

सोमन साहू/रायपुर। राजधानी रायपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम सेमरिया के होनहार युवा योगेन्द्र साहू ने अपने उत्कृष्ट कार्य से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। योगेन्द्र साहू, जो वर्तमान में खान ग्लोबल स्टडीज़ में रीजनिंग गुरु के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें हाल ही में प्रयागराज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान न केवल योगेन्द्र साहू की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की प्रेरणादायक कहानी भी प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच योगेन्द्र साहू को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में योगदान के लिए सराहा गया।

योगेन्द्र साहू की प्रारंभिक शिक्षा उनके अपने गांव सेमरिया में ही हुई। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन के बल पर अपनी शिक्षा का स्तर ऊंचा किया और आज एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़कर हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सामाजिक सेवा से जुड़ा रहा है। उनके माता और पिता दोनों ही अपने-अपने समय में सरपंच पद पर रह चुके हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही समाज सेवा और नेतृत्व की प्रेरणा मिली। यही कारण है कि योगेन्द्र साहू न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी भली-भांति निभा रहे हैं।

ग्राम सेमरिया सहित पूरे रायपुर क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि योगेन्द्र साहू की सफलता यह दर्शाती है कि यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here