Home चर्चा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव

4
0

बिलासपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

प्रदर्शन में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, विधायक अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, नरेंद्र बोलर, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद नायक, राजकुमार आंचल, राकेश केसरी, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, संतोष गर्ग, दिलीप पाटिल, सीमा पांडेय, पिंकी बत्रा, राकेश शर्मा, समीर अहमद, सुबोध केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here