Home मुख्य ख़बरें बड़ी खबर: माओवादी संगठन को झटका, स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने डेडलाइन...

बड़ी खबर: माओवादी संगठन को झटका, स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने डेडलाइन से पहले किया सरेंडर

33
0

Andhra Pradesh से एक अहम खबर सामने आई है, जहां नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, कुख्यात माओवादी नेता चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सोमन्ना माओवादी संगठन में स्टेट कमेटी का सक्रिय सदस्य था और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी। वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है।

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा के मारे जाने के बाद इस इलाके में संगठन की कमान सोमन्ना के हाथों में थी। ऐसे में उसका सरेंडर संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे वरिष्ठ सदस्य का आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here