Home चर्चा में कमर्शियल पायलट बनकर श्रुति अग्रवाल ने बढ़ाया सक्ती का मान, समाज ने...

कमर्शियल पायलट बनकर श्रुति अग्रवाल ने बढ़ाया सक्ती का मान, समाज ने किया भव्य सम्मान

8
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती। जिले शक्ति किसी भी छोटे शहर की बेटी जब बड़े सपनों को साकार कर आसमान छूती है, तो वह केवल अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला, जब सक्ती की प्रतिभाशाली बेटी श्रुति अग्रवाल (रतेरिया) ने कमर्शियल पायलट बनकर एक नई ऊंचाई हासिल की।
शहर के प्रतिष्ठित श्री श्याम परिवार से जुड़ी श्रुति, समाजसेवी अनिल (अरविंद) रतेरिया एवं शशि रतेरिया की सुपुत्री हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे सक्ती शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री श्याम परिवार सक्ती के संयोजक अशोक बंसल के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने 28 मार्च को स्टेशन रोड स्थित उनके निवास पहुंचकर श्रुति का भव्य स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रुति को गुलदस्ता भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रुति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संयोजक अशोक बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि “श्रुति की यह सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और श्रुति इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।”
वहीं श्रुति के पिता अरविंद (अनिल) रतेरिया ने भावुक होकर कहा कि यह सब बाबा श्याम की कृपा और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रुति की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
श्रुति अग्रवाल की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का प्रतीक है।
श्रुति अग्रवाल की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व का प्रतीक है। यह साबित करता है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here