Home चर्चा में बिरकोनी में त्रि-दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

बिरकोनी में त्रि-दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ

27
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

बिरकोनी (जिला महासमुंद)। ग्राम बिरकोनी में आज से त्रि-दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।प्रथम दिवस पर पंचांग पूजन एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में धार्मिक वातावरण का निर्माण किया। वैदिक विद्वानों के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है।
आयोजन के आगामी दिनों में वेदी स्थापना, मंडप पूजन, विभिन्न धार्मिक संस्कारों के साथ यज्ञ, हवन, प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विद्वान आचार्य एवं पंडितगण अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं।

समारोह में श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्साह देखते ही बन रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री परशुराम पुरोहित परिषद, आरंग एवं समस्त ग्रामवासी बिरकोनी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here