Home चर्चा में राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं पूनम अग्रवाल: सेवा, समर्पण और...

राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं पूनम अग्रवाल: सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता की मिसाल

13
0
जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 जिला जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ की धरती पर नारी सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का भी प्रतीक है।
यह गौरवपूर्ण सम्मान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। भिलाई के सेक्टर-4 स्थित एस. एन. जी. ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इसे विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रमेन डेका राज्यपाल जी  उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 201 महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस दौरान पूनम अग्रवाल को समाजहित, जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, राजाराम त्रिपाठी, संजय द्विवेदी सहित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा एवं प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध ने भी पूनम अग्रवाल को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने का आशीर्वाद दिया।
पूनम अग्रवाल लंबे समय से समाज सेवा, महिला जागरूकता, शिक्षा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में जागृति शाखा ने कई सामाजिक अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।
सम्मान प्राप्ति के उपरांत मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी, जागृति शाखा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, संभागीय सचिव संतोष देवांगन तथा प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष राघवेंद्र पाठक सहित अनेक पत्रकार साथियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पूनम अग्रवाल को मिला यह सम्मान नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव और समाज में महिलाओं की निर्णायक भूमिका का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो समाज में बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here