युसूफ खान/कुसमी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल कुसमी द्वारा बूथ क्रमांक 295, ग्राम नीलकंठपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश बुनकर एवं महामंत्री विवेक कश्यप के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज उपस्थित रहे। साथ ही जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत, कुसमी मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि टोप्पो एवं नीलकंठपुर के सरपंच अन्ना तिग्गा ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बालों बाई, कुसुम पैकरा, सीजे प्रजापति, इंद्रदेव निकुंज, देवसाय भगत, बाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।







