पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
कोरबा/पाली:- पाली विकासखंड की पहली निजी संस्था जिसे CBSE के समतुल्य ‘नेशनल बोर्ड’ से मिली संबद्धता,शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को अब भारत सरकार द्वारा गठित बोर्ड, ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ (BSB) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। विशेष बात यह है कि अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली विकासखंड की पहली ऐसी निजी शिक्षण संस्था बन गई है, जिसे इस राष्ट्रीय स्तर के बोर्ड (National Board) से संबद्धता मिली है।
CBSE के समतुल्य और आधुनिक पाठ्यक्रम: भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के समतुल्य दर्जा प्राप्त है। यह बोर्ड प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप तैयार किया गया है। अब पाली क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कृति का वह अनूठा संगम मिलेगा जो अब तक केवल बड़े शहरों के चुनिंदा स्कूलों में ही उपलब्ध था,
क्षेत्र के लिए गौरव का विषय
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पाली विकासखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि अब यहाँ के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भारत सरकार द्वारा गठित इस बोर्ड का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
स्कूल के चेयरमैन गणेश जायसवाल (एडविन सर) ने इस सफलता का श्रेय पालकों के अटूट विश्वास और शिक्षकों की मेहनत को देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य पाली क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। BSB से मान्यता मिलना इस दिशा में हमारा सबसे बड़ा कदम है।”







