Home कोरबा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बांकीमोंगरा मंडल में भव्य कार्यक्रम,...

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बांकीमोंगरा मंडल में भव्य कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

13
0

कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा मंडल में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गम्छा और श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री सतीश झा ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा है जब पार्टी के पास संसाधन नहीं थे, लेकिन आज पार्टी को इस ऊँचाई पर देखकर गर्व होता है।
इसके अलावा अन्य वरिष्ठों ने भारतीय जनता पार्टी का विचारधारा को बताया।

कार्यक्रम के अतं में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि सदैव संगठन के कार्यों में अग्रणी रहा है और आने वाले समय में हम अपनी बूथ स्तर की सक्रियता को और अधिक बढ़ाएंगे।

वही कार्यक्रम का समापन मंडल महामंत्री विकेश झा अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और इसी तरह हमेशा संगठन में मिलकर साथ चलने को आग्रह किया। इसके बाद सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दिये।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने और संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, वक्ता के रूप में जिला मंत्री सतीश झा, विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, हनुमान पांडे, अजीत केंवट, मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विकेश झा गुरदीप सिंह पार्षद सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद गण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here