Home एजुकेशन & जॉब CRPF भर्ती 2026: 9,175 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के...

CRPF भर्ती 2026: 9,175 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर

22
0

फोर्स में करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 9 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। अब सवाल आत है कि आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी और वैकेंसी कितनी है? आइए इस खबर के जरिए ऐसे सभी सवालों के जवाब को जानते हैं।

कब शुरू होंगे आवेदन और कब तक चलेंगे?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, इस भर्ती के आवेदन करने की लास्ट 19 मई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर LBO भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9,175 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यताओं की आवश्यकता होती है, जिसमें ITI प्रमाणपत्र और संबंधित अनुभव शामिल हैं। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को ₹100 का भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक शुल्क से मुक्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here