रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की पूरे वर्ल्ड में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ₹1,735 करोड़ पहुंच गया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹972.95 करोड़ हो गया है। वहीं, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,162.15 करोड़ पहुंच गया है। जबदस्त कमाई के बीच रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए एक और गुड न्यूज आई है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण ऑस्कर पहुंच गई है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में ऑस्कर की टॉप-20 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
मेकर्स ने रिलीज के पहले हफ्ते में ‘रामायण’ को ऑस्कर में भेजा था। अब रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने VFX कैटेगरी में टॉप-20 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां इसका मुकाबला ‘ड्यून 3’ और ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों से होगा।
बता दें कि ‘रामायण‘ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म के VFX का काम भी उनकी ही कंपनी DNEG ने ही किया है। ये वही कंपनी है, जो पहले ‘ड्यून: पार्ट वन’ और ‘ड्यून: पार्ट टू’ समेत और भी कई बड़ी फिल्मों को VFX से सजा चुकी है और 8 बार ऑस्कर भी जीत चुकी है। हालांकि, खास बात ये है कि 99वें ऑस्कर की अवॉर्ड की रेस में ‘रामायण’ के साथ-साथ ‘ड्यून पार्ट 3’ और ‘द ओडिसी’ को भी जगह मिली है और इन दोनों फिल्मों के VFX का जिम्मा DNEG ने ही संभाला है। यानी नमित मल्होत्रा की कंपनी की 3 फिल्मों एक ही कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने की रेस में हैं।
VFX कैटेगरी में ऑस्कर की टॉप-20 शॉर्टलिस्टेड फिल्में
- अवेंजर्स: डूम्सडे
- बैकरूम्स
- डिगर
- डिस्क्लोजर डे
- ड्यून: पार्ट थ्री
- गॉडजिला माइनस जीरो
- हार्ट ऑफ द बीस्ट
- द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग
- जुमांजी: ओपन वर्ल्ड
- मोआना
- द मॉस्किटो बाउल
- द ओडिसी
- प्रोजेक्ट हेल मैरी
- रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड
- द शीप डिटेक्टिव्स
- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
- स्टार वॉर्स: द मैंडलोरियन एंड ग्रोगु
- सुपरगर्ल
- व्हेलफॉल
- वाइल्डवुड