Home चर्चा में आईएएस अधिकारी और समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

आईएएस अधिकारी और समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

5
0

-आईएएस अधिकारी अश्वनी देवांगन कोरासी राज के वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल 

सोमन साहू/आरंग/ जिला रायपुर अंतर्गत देवांगन समाज कोरासी राज का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें देवांगन समाज के गौरव के रूप में आईएएस अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन जी मिशन संचालक , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का विशेष सम्मान किया गया।इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती अनुसुईया देवांगन सकरी भी उपस्थित रही। कोरासी राज के द्वारा श्री अश्वनी देवांगन को “मां परमेश्वरी रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। देवांगन ने समाज को संबोधित करते हुए युवाओं को संदेश दिया कि आप भी मेहनत करके अफसर बन सकते हैं।लगन के साथ कोई कार्य किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती हैं। देवांगन समाज को हमेशा संगठित रहने की सलाह भी दिया गया।इस अवसर पर कोरासी राज देवांगन समाज के द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिसमें दसवीं, बारहवीं,काॅलेज स्तर में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले देवांगन समाज के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,मैडम एवं पांच सौ रुपये से सम्मानित किया गया।इस सम्मान से सभी छात्र -छात्राएं एवं उनके पालक बहुत खुश नजर आये एवं कोरासी राज के पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

वार्षिक अधिवेशन का शानदार संचालन बहुत ही अच्छे एवं रोचक ढंग से सोहन लाल देवांगन सचिव कोरासी राज का संचालन करने का तरीका को लोगों ने खूब सराहा।13 गांव के देवांगन ग्रामीण अध्यक्षों का सम्मान भी देवांगन समाज भानसोज के द्वारा किया गया।सामाजिक प्रकरण का निपटारा किया गया।आय व्यय विवरण कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला देवांगन समाज रायपुर के अध्यक्ष भगवती देवांगन जी,सह सचिव जिला रवि देवांगन, उपाध्यक्ष जिला रेखराज देवांगन,सिमगा राज के अध्यक्ष संतोष देवांगन,पलारी राज के अध्यक्ष शीतला देवांगन, सचिव धरमराज,गोबरा नवापारा राज के अध्यक्ष अर्जुन देवांगन, सचिव मोहन देवांगन,तरेंगा राज के उपाध्यक्ष लिलेश्वर देवांगन,बावली राज के अध्यक्ष टेकराम देवांगन, सचिव कमल देवांगन,कोरासी राज के सभी पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य एवं 13 गांव के देवांगन सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here