Home चर्चा में अखंड पांच दिवसीय रामायण समारोह में शामिल हुए धन्नू साहू

अखंड पांच दिवसीय रामायण समारोह में शामिल हुए धन्नू साहू

11
0

जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू

भवानीपुर (पलारी)। क्षेत्र के ग्राम सकरी प में आयोजित अखंड पांच दिवसीय रामायण समारोह में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण किया। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि साहू समाज युवा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन्नू साहू भी शामिल हुए और आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस अखंड रामायण पाठ में क्षेत्र के ग्रामवासियों और आसपास के श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता रही।

समारोह स्थल पर भजन-कीर्तन और रामायण पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here